एनएसएस इकाई राष्ट्रीय पीजी कालेज ने चलाया स्वच्छता अभियान


सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा श्रीगौरी शंकर धाम पर स्वच्छता अभियान चलाकर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका ने साफ सफाई किया। इस दौरान उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्याधर त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को बताया कि भारतीय चिन्तन परम्परा में स्वच्छता का उतना ही इतिहास है जितना कि मानव सभ्यता का। इसके बाद कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व मंदिर ट्रस्ट के प्रबन्धक सुधीर त्रिपाठी ने भी स्वच्छता पर अपने विचार रखे। अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राकेश पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता का लाभ हमें व्यक्तिगत एवं सामाजिक दोनों स्तर पर मिलता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. कुलदीप यादव सहित तमाम स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओ ने भी विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. जितेंद्र चौबे ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न