खड़ी गाड़ी में रखा झोला लेकर चोर फरार


जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्थित लोहिया पार्क के पास शनिवार को चोर खड़ी गाड़ी से एक अंगूठी, नगदी व आवश्यक कागजात से भरा झोला चुराकर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर क्षेत्र स्थित भानपुर मठ निवासी पीड़ित बसन्ता गिरि पुत्र राम गिरि जी महाराज ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि अपने घर से आजमगढ़ के लिये जा रहा था। रास्ते में मेरी चार पहिया वाहन पंचर हो गयी। लोहिया पार्क के पास ड्राइवर पंचर बनवाने में लग गया। इतने में अज्ञात चोर गाड़ी से झोला लेकर फरार हो गया। मुझे आंख से दिखाई नहीं देता है। पीड़ित ने बताया कि झोले में कुछ जरूरी कागजात, सोने की एक अंगूठी और कुछ नगदी था। पीड़ित ने उक्त मामले में पुलिस को लिखित सूचना दे दी है।  

  • Related Posts

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर :(पीडब्ल्यू) के लिए आज का दिन गर्व और उत्सव का रहा, जब इसके कई विद्यार्थियों ने (सीबीएसई) कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में…

    Continue reading
    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

    जौनपुर– जौनपुर में खेल और शिक्षा को साथ लेकर एक नई पहल की जा रही है। फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल अब उभरती…

    Continue reading

    You Missed

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं

    जौनपुर: आर. एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं में दबदबा, मेधावियों के सम्मान में उमड़ा उत्साह

    ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का अवसर, 10 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क वृद्धाश्रम सुविधा उपलब्ध

    मेडिकल कालेज, जौनपुर में छात्रों का शैक्षणिक कलाकृतियों एवं प्रतिरूप निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन