जनसहयोग की मिशाल विद्यालय मे बन रहा मदन मोहन मालवीय कक्ष

जौनपुर – विकासखंड सिरकोनी के परिषदीय विद्यालय गयासपुर मे शिक्षिका प्रतिमा मिश्रा की मुहिम रंग लायी और जनसहयोग के माध्यम से वहां पर अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनने को तैयार है।विद्यालय के प्रांगण मे कक्ष के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एंव खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आज भूमि पूजन हुआ।जहा पर सिरकोनी विकासखंड के समस्त एआरपी मौजूद रहें।

समस्त विद्यालय परिवार की उपस्थिति मे भूमि पूजन संपन्न हुआ।बताते चलें कि विद्यालय मे कुल 4 कक्षा कक्ष है एवं एक कक्षा के बच्चे विपरित मौसम मे भी बरामदे मे बैठकर पढ़ने को मजबूर थे।विद्यालय परिवार के सहयोग एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन मे सहायक अध्यापिका प्रतिमा मिश्रा ने नया कक्षा बनवाने का संकल्प लिया।जिसमें जन समुदाय,जन प्रतिनिधियों एवं उच्च वर्ग के लोगों से मदद की मांग की।


कार्यक्रम के समापन मे बीएसए श्री गोरखनाथ पटेल जी द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित करवाया गया।

इस दौरान ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल,खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह,विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, अशोक राजभर,संजय सिंह,सुनील सिंह,पंकज यादव,राम आधार यादव,कृति गौतम,विनोद सिंह,जया भारती,कुलदीप,प्रतिमा मिश्रा,सजल कुमार यादव,बंशीधर एंव अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां