डीएम ने अमदहा गौशाला तथा करंजाकला में खतीरपुर भैसा में गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण ।

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा सिरकोनी में अमदहा गौशाला तथा करंजाकला में खतीरपुर भैसा में गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


अमदहा में निरीक्षण के दौरान गोवंश कमजोर दिखने पर उन्होंने ग्राम प्रधान, सचिव को निर्देशित किया कि पशुओं को समय से चारा दिया जाए तथा गौशाला की खाली जमीन की जुताई कराकर नेपियर घास लगवाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही पशुओं को डीवार्मिंग के इंजेक्शन लगाने के भी निर्देश दिए गए।


खतीरपुर भैसा गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था न पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ तथा सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने तीन दिन के भीतर पानी का हौज बनवाने, ट्री गार्ड, बाउंड्री वॉल लगाने के निर्देश दिए तथा बाउंड्री के किनारे बोगैनविलिया के पौधे तथा नीम के पौधे लगाने के निर्देश दिए। गौशाला में निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशो को गुड़ और केला भी खिलाया।


खतिरपुर भैसा गांव में अंश निर्धारण और वरासत के अवलोकन के साथ ही उन्होंने गांव के चार लोगो का नाम वरासत में दर्ज कराया। जिसमें मृतक लल्लन के चार पुत्रों सूरज देव, धर्मदेव, कपिल देव और सुखदेव की वरासत स्वयं जिलाधिकारी ने अपनी उपस्थिति में कराया तथा इनकी खतौनी अगले ही दिन देने के निर्देश दिए। इस दौरान गांव के प्रधान अनिल कुमार सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।


उन्होंने कहा कि कोई भी वरासत शेष नहीं रहना चाहिए। गांव में 90% अंश निर्धारण का कार्य पूर्ण हो गया है शेष को 2 दिन के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पुराने नक्शे जो ई खसरा पोर्टल पर अपलोड नहीं है उन्हें जल्द से जल्द अपलोड कराया जाए।उन्होंने कहा कि जिनका भी टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण कराया जाए तथा जिनके भी आयुष्मान कार्ड नहीं बने है उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाए।


इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां