नवरात्रि के तीसरे दिन माता के चन्द्रघण्टा स्वरूप दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब


माता रानी के जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय, चहुंओर रहा भक्तिमय माहौल
चौकियां धाम, जौनपुर– स्थानीय क्षेत्र में स्थित मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के नवरात्रि के तीसरे दिन यानी शनिवार को माता के चन्द्रघण्टा स्वरूप में भक्तों ने मां शीतला का दर्शन—पूजन किया। इसके पहले तड़के 4 बजे मन्दिर का कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती-पूजन किया गया। बताया गया कि नवरात्रि के तीसरे दिन माता के चन्द्रघण्टा स्वरूप की पूजा उपासना की जाती है। यह मां का तेजस्वी और शक्तिशाली स्वरूप माना जाता है।

मां के सिर पर घण्टे के आकार का चांद होने उन्हें से चन्द्रघण्टा कहा जाता है। मां चन्द्रघण्टा मां दुर्गा का ही एक रूप हैं जिनकी पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन की जाती है। मां का यह रूप ममता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। उनके सिर पर अर्धचन्द्र के आकार का घण्टा उनकी पहचान है, इसलिये उन्हें चन्द्रघण्टा नाम दिया गया है। चौकियां धाम में मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही।

दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन, माता रानी के जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक एवं भक्तिमय हो गया। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां