बाइक सवार दो बदमाश महिला का सोने की चेन छीनकर फरार,


जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अपने भाई के साथ बाइक से जा रही महिला का दिनदहाड़े चेन लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव निवासी शिव कुमार यादव रविवार को अपनी बहन प्रमिला को अपनी बाइक से लेकर आजमगढ़ जनपद किसी कार्य से जा रहा था। दोपहर के लगभग 1 बजे जैसे ही शिव कुमार बाइक से गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनरहिया बाग के पास पहुचा तभी पीछे से एक बाइक से आए तो अज्ञात बदमाशों ने शिव कुमार की बाइक में पैर से धक्का मार दिया तथा उसकी बहन प्रमिला के गले से सोने की चेन छीन कर दोनों बदमाश आजमगढ़ की तरफ फरार हो गए।
पीड़ित शिव कुमार यादव ने घटना की सूचना थाने पर कॉल कर के दिया। जिस पर घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटे रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह