लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने पुनः 30 टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण पोटली का किया वितरण

*पौष्टिक आहार के साथ नियमित दवा लें टीबी मरीज*-  

  जौनपुर – लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के क्रम में भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए सोमवार को करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पुनः गोद लिए गयें 30 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इन मरीजों को आवश्यक पोषक तत्वों, प्रोटीन पाउडर, चना, गुड़, सूजी, मूंगफली, सत्तू, और स्वच्छता हेतु नहाने व कपड़ा धोने का साबुन आदि को सम्मिलित करते हुए पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गयी।

संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत करते हुए बताया कि टीबी से ग्रसित होने पर मरीजों की सेहत बिगड़ जाती है। जिससे उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। इसलिए टीबी रोगियों को सुपोषित करने के लिए पोषणयुक्त सामग्री दी जा रही है। ये सभी मरीज करंजाकला ब्लाक अन्तर्गत गांवों के है। 

    प्रभारी चिकित्साधिकारी करंजाकला प्रा स्व. केन्द्र डॉ आनन्द प्रकाश ने इलाज करा रहे टीबी के मरीजों को नियमित दवा लेने और पौष्टिक भोजन लेने का आह्वान किया। उन्होंने रोगियों को बताया कि रोज सुबह हल्का हल्का व्यायाम करें, खाने में फाइबर वाली चीजें जैसे हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, सोयाबीन ज्यादा से ज्यादा लें। खाने के तुरन्त बाद लेटें नहीं बल्कि थोड़ा टहलें। ध्यान रहे कि किसी भी स्थिति में टीबी की दवा बंद नहीं करनी है। इसके अलावा उन्होंने मरीजों से कहा कि समय-समय पर अपना चेकअप और निरंतर दवाओं का सेवन भी साथ करते रहे। सही देखभाल और उचित ट्रीटमेंट से हम इसे जड़ से भी समाप्त कर सकते हैं।

   पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान के मण्डल चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि आज टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, जिसे चिकित्सक की सलाह पर नियमित इलाज, उचित पोषाहार व साफ-सुथरी जीवन शैली अपनाकर घर में ही परिवार के साथ रहकर ठीक किया जा सकता है। टीबी रोगियों के लिए दवा के साथ प्रोटीनयुक्त आहार जरूरी होता है।

  संयोजक योगेश साहू ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा संतोष जायसवाल, फार्मासिस्ट सत्यलाल यादव, प्रमोद यादव, रितेश गुप्ता, डा रत्नेश मिश्रा, डा मोहम्मद ख़ालिद, एल टी धीरज देव मिश्रा, रविकान्त, गौरव, अमित मौर्य कुन्दन कुमार आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न