सचिव स्वास्थ्य परिवार कल्याण ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानी हकीकत ,जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर– प्रदेश शासन के सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार डा0 मनश्वी कुमार के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में बैठक की गयी। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा संयुक्त सचिव को अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया गया।


           संयुक्त सचिव ने स्वास्थ्य संबंधी नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों और अनुसंधान का विश्लेषण, स्वास्थ्य मंत्रालय के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सहित सम्बन्धी बिन्दुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गयी।


              पीएम जन आरोग्य योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, समाजिक न्याय और सशक्तिकरण सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के बीच समन्वय अति आवश्यक है जिससे सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के उददेश्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी जीवन शैली, प्राकृतिक प्रतिरक्षा को प्रभावित करती है जो हमारे स्वास्थ्य का निर्धारण करती है। उन्होंने जनपद में जैविक खेती को बढावा देने, सिन्थेटिक प्लास्टिक का प्रयोग न करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड प्रत्येक पात्र व्यक्ति का अधिकार है इसलिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति को बढाया जाए। नवजात शिशु के पोषण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जनपद के अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी ली।


               जनपद के आकांक्षात्मक ब्लाक मछलीशहर और रामपुर में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने सैम-मैम बच्चों के चिन्हांकन, आंगनबाड़ी केन्द्र, ई-संजीवनी, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, सरकारी ईकाईयों में प्रसव, एएनसी में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं, टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग, 06 माह से लेकर 06 वर्ष के बच्चों के लिए संचालित पोषण अभियान आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि उपरोक्त स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे शासन के मंशानुरुप स्वास्थ्य के क्षेत्र में सही दिशा में कार्य किया जा सके। उन्होंने हाइपरटेन्शन, टी.बी., सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर के ईलाज एवं रोकथाम के विषय पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए नशा उन्मूलन से संबंधित सफलता की कहानी दिखाने के निर्देश दिए।


              संयुक्त सचिव ने जनपद के लोगो के खान पान, जीवन शैली में बदलाव लाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अच्छी जीवनशैली अच्छी स्वास्थ्य की पहचान है। सन्तुलित आहार लेना अत्यन्त आवश्यक है जिससे स्वास्थ्य सम्बन्धी चुनौतियों एवं प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सकता है।


              मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त सचिव को आश्वस्त कराया कि जो भी सुझाव एवं निर्देश दिये जा रहे है उनका शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।


             इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 अरूण कुमार यादव, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की: डा. आलोक यादव

    महासमिति परिवार का हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय: राकेश श्रीवास्तवहर अच्छे आयोजनों में महिलाओं को आगे अवश्य आना चाहिये: प्रीति गुप्ताधार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थिति होनी चाहिये: डा. विकास…

    बदलापुर महोत्सव 1, 2, 3 नवम्बर को प्रस्तावित

    भव्य तरीके से मनाया जायेगा बदलापुर महोत्सव – विधायक बदलापुर जौनपुर , —– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता व विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में सल्तनत बहादुर…

    You Missed

    मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की: डा. आलोक यादव

    बदलापुर महोत्सव 1, 2, 3 नवम्बर को प्रस्तावित

    स्वदेशी सामानों से देश होगा विकसित: कृपाशंकर सिंह; पूर्व गृह राज्य मंत्री

    चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    डीएम व‌ एसपी द्वारा टी0डी0 इंटर कॉलेज, में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025 एवं जनपद स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टी.एल.एम.) प्रदर्शनी‌ में पहुंचकर किया छात्रों का उत्साहवर्धन

    शाहगंज पुलिस टीम ने 02 लोगों को किया गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में पटाखा व क्रय विक्रय का पैसा बरामद