सपा सुप्रीमो ने मंगेश यादव के परिजन को भेजे 2 लाख रूपये


नेता विरोधी दल लाल बिहारी सहित तमाम सपाजन पहुंचे अगरौरा
श्रद्धांजलि देते हुये मृतक के परिजन को सौंपे 2 लाख का चेक
नौपेड़वा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव सहित तमाम सपाजन बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा निवासी मंगेश यादव के घर पहुंचे जिन्हें गत दिवस एनकाउण्टर में मार दिया गया था। उपरोक्त प्रकरण को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने काफी गम्भीरता से लिया है।

इसी को लेकर श्री यादव के निर्देश पर नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव बुधवार को जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या मौर्य, मल्हनी विधायक लकी यादव जी, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री संगीता यादव, जिला पंचायत सदस्य डा. जितेन्द्र यादव, ऋषि यादव एडवोकेट प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी अधिवक्ता सभा एवं संस्थापक समाजवादी कुटिया जौनपुर, आरिफ हबीब, संजय यादव, कमलेश यादव समेत तमाम सपा नेताओं के साथ स्व. मंगेश यादव के घर पहुंचे। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्व. यादव को श्रद्धांजलि दिया।

साथ ही उनके परिजन को सपा सुप्रीमो द्वारा भेजे गये 2 लाख रूपये का चेक दिया। इस मौके पर लाल बिहारी यादव ने कहा कि इस परिवार के साथ सपाजन सदैव हर मजबूती से खड़े हैं। साथ ही इस घटना की न्यायिक जांच के लिये पक्षधर है।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम