सातवें दिन कालरात्रि स्वरूप में भक्तों ने शीतला मां का किया पूजन—अर्चन


माता रानी के जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय
चौकियां धाम, जौनपुर। – स्थानीय क्षेत्र के मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र के नवरात्रि के सातवें दिन माता कालरात्रि स्वरूप में भक्तों ने दर्शन—पूजन किया। प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार कर आरती-पूजन किया गया। बताया गया कि 7वें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप नवरात्रि माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। माता कालरात्रि को शुभंकरी, महायोगीश्वरी और महायोगिनी भी कहा जाता है। माता कालरात्रि की विधिपूर्वक पूजा करने और व्रत रखने से माता अपने भक्तों की सभी बुरी शक्तियों और काल से रक्षा करती हैं। अर्थात माता की पूजा करने से भक्तों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। मां के इस स्वरूप से सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं, इसलिये तंत्र—मंत्र करने वाले लोग विशेष रूप से मां कालरात्रि की उपासना करते हैं। चौकियां धाम में मन्दिर खुलने के पहले ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दर्शन-पूजन करने के पश्चात् दर्शनार्थी पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरव नाथ एवं मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन किये।

सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सदलबल मौजूद रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह