11, 13, 15 व 16 को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति: संतोष मिश्र

जौनपुर। 132/33/11 के0वी0 हुसेनाबाद से पोषित 33 के0वी0 लाइन जो 33/11 के0वी0 अहियापुर को ऊर्जीकृत करती है, के अनुरक्षण/मरम्मत का कार्य ग्रीष्म ऋतु में सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु आई0पी0डी0एस0 योजना के अन्तर्गत कराया जाना है। इसी के चलते 11, 13, 15 एवं 16 जून को समय प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक नगर उत्तरी क्षेत्र के अहियापुर, भण्डारी, पुरानी बाजार, कोतवाली, उर्दू, बलुआ घाट, सद्भावना, मुल्ला टोला, सब्जी मण्डी आदि मोहल्लों में सामान्य विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी देते हुये संतोष मिश्र अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय ने उक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से कटौती अवधि में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया है।
 

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां