26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा: डीएम


जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निर्देश के क्रम में आबकारी आयुक्त द्वारा 12 से 26 जून तक नशे के विरूद्व एक जागरूकता अभियान आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाडे़ का आयोजन, प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन, मिशन ड्रग फ्री कैम्पस के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, माल सार्वजनिक स्थानों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर विभिन्न हितधारकों के सहयोग से ई-प्रतिज्ञा का प्रचार एवं प्रदर्शन, प्रमुख स्थानों पर मादक पदार्थों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन एवं पैम्फलेट का वितरण, बडे़ पैमाने पर जनसाधारण का शामिल करते हुए सरकारी संगठनों, सिविल सोसाइटी और एनजीओ के सहयोग से रैलियों, मैराथन, साईकिल/मोटर साईकिल रैलियों, नुक्कड़ नाटकों का आयोजन प्राथमिकता के आधार पर किया जाय। मोबाइल सेवा प्रदाता के माध्यम से मादक पदार्थों के दुरूपयोग के बारे में जागरूकता संन्देश तथा नशे के विरूद्व ई-प्रतिज्ञा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाय।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां