धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव में बीती देर रात किसी समय पशु चोरों ने एक पशु पालक के द्वार पर बंधी 3 भैंस खोल ले गये। पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी लालती देवी जो भैंस रखकर दूध बेचकर अपना जीविकोपार्जन करती है। रोज की भांति वह एवं उनका लड़का रतन चन्द खाना खाकर घर में सो गये। द्वार पर उनकी 3 भैंस बंधी हुई थी। देर रात किसी समय अज्ञात पशु चोर तीनों भैंस को खूंटे से खोलकर पिकअप से लादकर चुरा ले गये। तड़के भोर में तीनों भैंस गायब देखकर लालती देवी पत्नी अभय राज के होश उड़ गये। डायल 122 पर सूचना दिया गया। पुलिस मौके पर पहुचकर जांच—पड़ताल की। लालती देवी के मुताबिक तीनों भैंस की कीमत कम से कम डेढ़ लाख है। दूध बेचकर परिवार का खर्चा चलता है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि पशु पालक लालती के पुत्र रतन चंद के द्वारा तहरीर मिल गयी है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण