नौतपा के ताप से जौनपुरवासी बेहाल वातावरण तपने से दोपहर होने के साथ सड़कों पर छाया सियापा


जौनपुर। नौतपा का असर अब पूर्वांचल में दिखने लगा है। गर्मी एवं धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सूर्यदेव के तपन से लोग पसीने से लबालब हो रहे हैं। नौतपा के पहले दिन यानी 25 मई शनिवार को दिन के साथ रात भी गर्म रही। दिन में हवा न चलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.5 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे दिन रविवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकल गयी जिससे गर्मी से लोग परेशान दिखे और घरों में छिपने को मजबूर रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 जून तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। इस सप्ताह के शुरुआत हवा में नमी के साथ ही बूंदाबांदी से हुई। दिन के साथ रात में भी लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की लेकिन अचानक मौसम बदल गया है। दो दिन से तेज धूप हो रही है और उमस भी अन्य दिनों की तुलना में बढ़ गयी है। इस बीच शनिवार से नौतपा की भी शुरुआत हो गई। जानकारों के अनुसार नौतपा में नौ दिन तक सूरज की रोशनी सीधे पृथ्वी पर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। पहले दिन के साथ रात भी गर्म रही। एसी चलाने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं पंखा भी गर्म हवा दे रहा था। शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। कुल मिलाकर सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा जीवन के लिए बड़ा खतरा संभव है। हीटवेव के शिकार हो सकते हैं।

                     

                 

           

                 

               

               

               

  • Related Posts

    शाहगंज रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का प्रदर्शन, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    जीआरपी चौकी प्रभारी मासिक रिश्वत मांगने व प्रताड़ना का आरोप, जांच ‌के‌ बाद‌‌ ही‌ सच‌ आएगा सामने जौनपुर–जनपद‌ के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर कार्यरत वेंडरों ने स्टेशन परिसर में प्रदर्शन…

    डीएम की दिखी संवेदनशीलता,मात्र एक घंटे में शिकायतकर्ता की समस्या का हुआ निस्तारण

    अभिलेखों में पुनर्जीवित करते हुए उपलब्ध कराई गई खतौनी जौनपुर – आज जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी के समक्ष वयोवृद्ध रघुनंदन पुत्र गिरधारी जी निवासी नेवादा परगना व तहसील केराकत उपस्थित…

    You Missed

    शाहगंज रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का प्रदर्शन, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    डीएम की दिखी संवेदनशीलता,मात्र एक घंटे में शिकायतकर्ता की समस्या का हुआ निस्तारण

    डीएम की दिखी संवेदनशीलता,मात्र एक घंटे में शिकायतकर्ता की समस्या का हुआ निस्तारण

     मुख्य चिकित्साधिकारी ने संचारी दस्तक अभियान का किया निरीक्षण

    ग्रामीण महिला किसानों के लिए आर्थिक अवसर बढ़ाने की पहल

    मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की: डा. आलोक यादव