रामेश्वरम धाम मार्ग पर जमे गन्दे पानी से भड़का आक्रोश


सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के राजेपुर रामेश्वरम धाम की सड़क पर गंदा बदबूदार कीचड़ युक्त पानी जमा है जिससे श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश है। देखा गया कि सावन के सोमवार के पहले दिन उक्त मंदिर पर दर्शन पूजन करने वाले भक्तों की भारी भीड़ आयी। मंदिर से थोड़ी दूर पहले सिरकोनी राजेपुर मार्ग पर बहरीपुर बागे में सड़क पर जगह—जगह गन्दा पानी जमा है। भक्तों को उसी गंदे पानी से होकर जाना—आना पड़ रहा है। कभी—कभी उक्त गड्ढों से चार या दो पहिया वाहनों से लोगों के कपड़ों में गन्दे पानी का छींटा पड़ जाता है। स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग किया कि उक्त मार्ग के गड्ढों को तत्काल गड्ढा मुक्त किया जाय। सावन के पूरे माह भक्तों का तांता लगा रहता है। उनकी एवं स्कूल कालेज जाने वाले छात्र—छात्राओं की समस्या को देखते हुये इन गड्ढों को सही कराया जा सकता है।

  • Related Posts

    कलाम: सशक्त भारत के सपनों का है आधार-ज्ञान प्रकाश सिंह-वरिष्ठ भाजपा नेता

    सशक्त भारत के नायक है कलाम-लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह कलाम: सशक्त भारत के सपनों का है आधार-ज्ञान प्रकाश सिंह-वरिष्ठ भाजपा नेता जौनपुर-भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न और मिसाइल मैन…

    डीएम ने उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

    जौनपुर — जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल भवन में जाकर नामित कार्यदायी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कलाम: सशक्त भारत के सपनों का है आधार-ज्ञान प्रकाश सिंह-वरिष्ठ भाजपा नेता

    डीएम ने उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

    शाहगंज रेलवे स्टेशन पर वेंडरों का प्रदर्शन, स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

    डीएम की दिखी संवेदनशीलता,मात्र एक घंटे में शिकायतकर्ता की समस्या का हुआ निस्तारण

    डीएम की दिखी संवेदनशीलता,मात्र एक घंटे में शिकायतकर्ता की समस्या का हुआ निस्तारण

     मुख्य चिकित्साधिकारी ने संचारी दस्तक अभियान का किया निरीक्षण