सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर सिरकोनी का निरीक्षण किया।

जौनपुर 27 सितम्बर, 2024 (सू0वि0)- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर सिरकोनी का निरीक्षण किया।


               निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रतिदिन चिकित्सालय परिसर एवं चिकित्सालय के अंदर गुणवत्ता परक ढंग से साफ-सफाई का कार्य कराएं। लैब में जांच कम होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया एवं सभी तरह की जांच बढ़ाए जाने का निर्देश दिया।


             मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डेंगू, मलेरिया, एएनसी, क्षय रोग इत्यादि के सभी संभावित रोगियों की जांच अनिवार्य रूप से करें। फार्मेसी कक्ष का निरीक्षण करते समय उन्होंने यह दिशा-निर्देश दिया कि कक्ष में रैक लगवाकर व्यवस्थित ढंग से दवाओं को रखें।


            मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद एवं ब्लॉक में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक संचालित होने वाले संचारी रोग अभियान की तैयारी की भी समीक्षा किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ प्रभात कुमार मौर्य के कई दिनों से अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों शम्सी आलम, बीएचडब्ल्यू, जमील अहमद, वार्ड बॉय से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को दिया।  


                      इस अवसर पर खुबैब रजा, डीसीपीएम जौनपुर भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मड़ियाहूं में दीपावली की रात दीप जलाती महिला के साथ दबंग ने‌ की बदसलूकी

    गलत इरादे से लाइसेंसी रिवाल्वर से‌ चलाई‌ गोली, पुलिस ने‌‌ आरोपी को‌ मय‌ असलहा‌ हिरासत लेकर‌ जांच में जुटी जौनपुर—जनपद‌ के‌ मडियाहू थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में दीपावली की…

    शहर की प्रतिष्ठित ‌ फर्म गहना‌ कोठी के तीनों फर्मों‌ पर‌ ग्राहकों की भारी भीड़, जमकर हुई ज्वेलरी की खरीदारी

    जौनपुर—शहर की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी के तीनों ज्वेलरी शाप पर आज धनतेरस के पावन पर्व ज्वैलरी खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । बता दे कि आज शहर में…

    You Missed

    मड़ियाहूं में दीपावली की रात दीप जलाती महिला के साथ दबंग ने‌ की बदसलूकी

    शहर की प्रतिष्ठित ‌ फर्म गहना‌ कोठी के तीनों फर्मों‌ पर‌ ग्राहकों की भारी भीड़, जमकर हुई ज्वेलरी की खरीदारी

    दिवाली पर भावनात्मक रूप से समृद्ध घर वापसी

    राज्यमंत्री  के सतत प्रयास से प्रदेश के उपनिबंधक कार्यालयो में सुरक्षा की दृष्टि से 380 भूतपूर्व सैनिक/ होमगार्ड होंगे तैनात 

    जिलाधिकारी के नेतृत्व, विश्वास एवं प्रयास से समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव देने में जनपद पहुंचा शीर्ष पर

    स्वदेशी सामानों की खरीददारी से होगा अपना देश मजबूत- जिलाधिकारी’