पूजा पंडालों पर पहुंची भगवान गणेश की प्रतिमाएं आज से गूंजेगा जयकारा –

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। भादौ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होने वाले गणपति पूजा महोत्सव की पूर्व संध्या पर क्षेत्र में गणपति पूजा पंडालों को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही भगवान गणपति की प्रतिमाओं का पूजा पंडालों पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जहां बुधवार 27 अगस्त से गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा तथा पूजा पंडाल गणेश भगवान के जयकारों से गूंजने लगेगे।

गणपति पूजा पंडालों पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा जहां विशेष सफाई व्यवस्था की गई है वहीं शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुंगराबादशाहपुर नगर में ही दो दर्जन से अधिक गणपति पूजा पंडाल सजाये जा रहे हैं। मौसम की खराबी का कोई प्रभाव श्रद्धालुओं पर पड़ता नजर नहीं आ रहा। फिलहाल गणपति पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न