​अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का किया गया निराक्षण

जौनपुर,18जनवरी –​ आज 18जनवरी‌ को अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोरडिया वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद जौनपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर का गहनता से निरीक्षण किया।
उन्होंने ने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों तथा पुराने भवनों के नवीनीकरण (Renovation) कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखने और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और परिसर की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया।
​निरीक्षण के अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्री गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS)/क्षेत्राधिकारी नगर, ​सुश्री श्रृष्टि जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS), ​श्री दिनदयाल दीक्षित प्रतिसार निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर 06 अगस्त –  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भन्नौर एवं जयगोपालगंज का आकस्मिक…

    Continue reading
    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    जौनपुर-सिटी कोतवाली पुलिस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाले बाइक सवार बदमाशों में से एक को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    लखनऊ- प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराने जर्जर मकान के गिरने से हुए हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत

    दिव्यांग रोजगार सप्ताह के तहत सात अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

    राज्यमंत्री गिरीश के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख की सहायता

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान