जिला न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सश्रम कारावास, 15 हजार अर्थदंडकी सजा

जौनपुर- जनपदीय अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो उमेश कुमार की अदालत ने 10 वर्ष पूर्व नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषी युवक को 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 15000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया।
अभियोजन कथानक के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमा पंजीकृत करवाया कि उसकी 16 वर्षीया नाबालिग बहन कक्षा 9 में पढ़ती है। 14 सितंबर 2015 को 3:00 बजे भोर में उसको सवंसा गांव का रहने वाला विजय कुमार गौतम बहला- फुसलाकर कहीं भगा ले गया।
पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। कालांतर में आरोपी ने अवयस्क पीड़िता से विवाह करके पति-पत्नी के रूप में रहना प्रारंभ कर दिया जिससे वह गर्भवती हो गई। प्रसव के दौरान पीड़िता व नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। मामले के सभी गवाह पक्ष द्रोही हो गए, किंतु विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार उपाध्याय व कमलेश राय के द्वारा प्रस्तुत किए गए तर्क व बहस तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने आरोपी विजय गौतम को अवयस्क के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में दोषसिद्ध पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास व 15000 रूपए अर्थदंड से दंडित किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न