डीएम की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर सर्किल के सभी एस0 डी0 एंम व बी0ङी0ओ0 संग बैठक हुई सम्पन्न-

.जौनपुर, —- त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण-2025 हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में समस्त उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं0) एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
  बैठक में बी0एल0ओ0 द्वारा किये गये गणना एवं सर्वे कार्य की स्थिति, बीएलओ द्वारा ई-बीएलओ मोबाइल एप के माध्यम से किये गये परिवर्धन, संशोधन एवं अपमार्जन की कार्यवाही, बीएलओ की ऑनलाइन उपस्थिति, ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों पर की गयी कार्यवाही, आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गये सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की कार्यवाही के सम्बन्ध में चर्चा हुई।
  जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गयी सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची बी0एल0ओ0 द्वारा सत्यापन किये जाने हेतु सभी उप जिलाधिकारियों को 26 अगस्त 2025 को उपलब्ध करा दी गयी है।
                 बी0एल0ओ0 द्वारा सत्यापन करने के दौरान जो मतदाता सत्यापित हो जाते हैं उसके सम्बन्ध में सूची के कालम-11 में नहीं अंकित जायेगा तथा कालम-12 में सत्यापित मतदाता के आधार कार्ड का अंतिम चार अंक लिखा जायेगा।

सत्यापन के दौरान जो मतदाता सत्यापित नहीं होते हैं उनके सम्बन्ध में सूची के कालम-11 में हाँ लिखा जायेगा तथा कालम-13 में एक संक्षिप्त टिप्पणी अवश्य लिखी जायेगी। इन डुप्लीकेट मतदाताओं को  मतदाता सूची से अपमार्जित किये जाने हेतु अपमार्जन सूची (संलग्नक-18) 03 प्रति में पृथक से तैयार की जायेगी जिसके ऊपरी भाग पर डुप्लीकेट शब्द का उल्लेख किया जायेगा। ग्राम पंचायत में सत्यापनोपरान्त बी0एल0ओ0 को उपलब्ध कराई गई प्रोबेबल डुप्लीकेट वोटर लिस्ट जिस पर बी0एल0ओ0 द्वारा समस्त काॅलम को  पूर्ण किया गया है, को बी0एल0ओ0 तथा खण्ड विकास अधिकारी (नोडल अधिकारी) द्वारा हस्ताक्षरित करते हुए, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं0) के पास जमा करायी जायेगी। उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं0) द्वारा डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच कराते हुए विलोपन सूची (संलग्नक-18) अपने हस्ताक्षर एवं मोहर के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), को दो प्रतियों में अग्रसारित करेंगे जिससे कि विलोपन की कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग की साइट पर करायी जा सके।
             उन्होंने कहा कि बी0एल0ओ0 द्वारा किये गये गणना एवं सर्वे कार्य की रिपोर्ट सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के स्तर से उपलब्ध करायी गयी है। अब तक कुल 34.59 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न