आगामी 14 दिसम्बर को ज़ेब्रा नवम् सर्वधर्म सामूहिक विवाह का किया है आयोजन

जौनपुर– सामूहिक विवाह शर्म नहीं स्वाभिमान है!’ इसी ध्येय के साथ पूर्वांचल की ख्यातिलब्ध रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था ‘ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट’ विगत तीन दशकों से समाज में दहेज़ रहित आदर्श विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन करती आ रही है।
इसी क्रम में सरल सुगम प्रक्रिया व् एक ही छत के नीचे पूर्णतः गरिमापूर्ण परिवेश में संस्था ने नवम् सर्वधर्म सामूहिक विवाह आगामी 14 दिसम्बर 2025, रविवार स्थानीय मोहम्मद हसन स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के प्रांगण में आयोजित किया है।
उक्त सन्दर्भ में ‘ज़ेब्रा’ अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया है कि दहेज भले ही तीन अक्षर का छोटा सा शब्द है किन्तु दहेज़ दानव का पंजा उतना ही विशाल है। इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक शक्ति से प्रयास करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में समाज के सभी धर्मों और जातियों के युवक-युवतियां सम्मिलित हो सकते हैं। समस्त जोड़े सम्पूर्ण वैदिक विधि-विधान एवं अपने अपने रीति-रिवाज़ों और बिना ऊँच-नीच के भेद-भाव के बिना दाम्पत्य सूत्र में आबद्ध होंगे। ऐसे युगल जोड़ों को सामाजिक संरक्षण व् प्रतिष्ठा तो प्रदान किया ही जाएगा साथ ही गृहस्थ जीवन के दैनिक कार्यों में प्रयुक्त होने वाले सामान भी संस्था उपहार के तौर पर देगी।
इस सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहभागी बनने के इच्छुक जोड़ों के माता-पिता एवं अभिभावक संस्था के जिला मुख्यालय सहित जिले की समस्त तहसीलों में स्थापित केंद्रों से जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां