जौनपुर में सनसनी: संविदा कर्मी की लूटपाट कर हत्या, परिजन भड़के

जौनपुर

जौनपुर में सनसनी: संविदा कर्मी की लूटपाट कर हत्या, परिजन भड़के

माँ का आरोप – बिजली विभाग के ही कर्मचारियों ने रची साजिश, बेटे की कर दी हत्या

सोने की चेन, अंगूठी और ₹17,600 नकद गायब, परिजनों ने लगाया लूट का आरोप

थाना सरायख्वाजा पुलिस पर गंभीर सवाल, FIR दर्ज न करने का आरोप

पीड़ित माँ ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग

बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हत्या और षड्यंत्र का आरोप, गाँव में दहशत का माहौल

जौनपुर से एक हिलाकर रख देने वाली वारदात सामने आई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव की वृद्ध महिला संतारा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके संविदा पर कार्यरत बेटे गुलशन कुमार गौतम की हत्या बिजली विभाग के ही कुछ कर्मचारियों ने साजिश के तहत की है। गुलशन कुमार संविदा कर्मी थे और प्रमोशन की संभावना के चलते उनके ही साथी कर्मचारी—रमेश, मुकेश, प्रकाश और दिलीप—उनसे ईर्ष्या रखते थे।
माँ का कहना है कि घटना वाली रात मृतक को फोन कर काम के बहाने बुलाया गया और फिर साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। लाश ग्राम औरहीं में मिली। परिजनों के मुताबिक मृतक के गले की सोने की चेन, अंगूठी और यूनियन बैंक से निकाले गए 17,600 रुपये भी गायब थे। यहां तक कि उसके मोबाइल का कॉल डिटेल और व्हाट्सएप डिलीट कर दिया गया।
हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी थाना सरायख्वाजा की पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह मामला न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है बल्कि विभागीय ईर्ष्या की एक खौफनाक सच्चाई को भी उजागर करता है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न