आर. एन. टैगोर स्कूल में परम्परागत रूप से ‘दादा- दादी’ दिवस मनाया गया ‘

जौनपुर– आज बुधवार को आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘दादा-दादी दिवस’ परंपरागत रूप से हर्षोल्लास मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉ. पी. के. सिंह एवं संस्थापिका डॉ. शीला सिंह के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती व टैगोर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प माल्यार्पण के साथ संपन्न किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी नौनिहाल छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित लोगों के मन को मोह लिया। कार्यक्रमों में नौनिहालों द्वारा सरस्वती वंदना, एवं अन्य सास्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रूप से आकर्षण के केन्द्र रहे।


विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि दादा-दादी,नाना-नानी केवल अनुभव ज्ञान के स्रोत ही नहीं,बल्कि परिवार की परंपराओं और मूल्यों के संवाहक भी हैं । उनका स्नेह और जीवन दर्शन बच्चों के चरित्र निर्माण की मजबूत नींव रखता है।
संस्थापिका डॉ. शीला सिंह ने’ दादा- दादी’ दिवस के महत्त्व को बताते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों को पुरस्कृत करते हुए ‘दादा- दादी ‘दिवस हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।
इस शुभ अवसर पर ,सम्मानित अभिभावकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह