आतंक का पर्याय बना शातिर बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ लहू-लुहान , कब्जे से तमंचा कारतूस व नकदी बरामद

जौनपुर- जिला पुलिस प्रमुख द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के क्रम में जलालपुर थाना पुलिस व एसओजी/स्वाट टीम को बीती रात बड़ी सफलता मिली। आतंक का पर्याय बना शातिर बदमाश अखिलेश यादव उर्फ नेता पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी हो गया जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया l पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस व नकदी भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जलालपुर गजानन्द चौबे हमराह टीम के साथ त्रिलोचन बाजार पुलिस बूथ पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण यादव भी टीम के साथ पहुंचे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि अखिलेश यादव उर्फ नेता, जो हाल की एक पुलिस मुठभेड़ में फरार हो गया था, ककोरी-खालिसपुर की तरफ से नहर रोड होते हुए हाईवे की ओर जा रहा है और बनारस भागने की फिराक में है।

सूचना पर दोनों पुलिस टीमें तुरंत घेराबंदी कर हाईवे किनारे झाड़ियों में छिप गईं। कुछ ही देर बाद संदिग्ध युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पीछे मुड़कर भागने लगा और खुद को घिरा देखकर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए बार-बार कहा, लेकिन वह मानने के बजाय पुलिस को निशाना बनाकर गोलियां चलाने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अखिलेश यादव उर्फ नेता को गोली लगी और वह मौके पर घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार बदमाश अखिलेश यादव उर्फ नेता पुत्र स्व. देवचन्द यादव निवासी कुसरना महादेवा थाना केराकत, जनपद जौनपुर का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है।
उसके खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, रंगदारी और आबकारी अधिनियम सहित करीब 17 से अधिक मुकदमे जौनपुर और आज़मगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां