सम्पादक मण्डल जौनपुर इकाई का चुनाव सम्पन्न राकेशकान्त पाण्डेय अध्यक्ष एव अरविन्द पटेल महासचिव


जौनपुर। स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के जौनपुर इकाई का चुनाव गुरूवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान राकेशकान्त पाण्डेय जिलाध्यक्ष एवं अरविन्द पटेल जिला महासचिव निर्वाचित किये गये। इस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही नव​निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने पद का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करेंगे। इस अवसर पर संरक्षक जय प्रकाश मिश्रा, शम्भूनाथ सिंह, वर्तमान अध्यक्ष रामजी जायसवाल, महासचिव छोटे लाल सिंह, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, डा. बृजेश यदुवंशी, डा. प्रमोद वाचस्पति, डा. नौशाद अली, विरेन्द्र सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, स्वदेश कुमार, अनिल गौतम, महेन्द्र प्रजापति, सूरज साहू, अमित शुक्ला, रामचन्द्र नागर, लालजीत डेमोस, रविन्द्र श्रीवास्तव, मो. रऊफ सहित तमाम सम्पादक मौजूद रहे।


001

——इनसेट——
जय प्रकाश मिश्र प्रदेश अध्यक्ष एवं विरेन्द्र गुप्ता प्रदेश महासचिव चुने गये
सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में जनपद इकाई की हुई चुनावी बैठक में सर्वसम्मत से संस्थापक सदस्य जय प्रकाश मिश्र को प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। साथ ही विरेन्द्र गुप्ता को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस पर उपस्थित सभी साथियों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुये माल्यार्पण करके दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्र एवं प्रदेश महासचिव श्री गुप्ता ने कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन किया जायेगा। शीघ्र ही पूरे प्रदेश के सभी जिलों में जनपद इकाई का गठन किया जायेगा, ताकि आने वाले दिनों में एक बड़ा सम्मेलन करके अपनी शक्ति का एहसास कराया जा सके।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न