सम्पादक मण्डल जौनपुर उप्र इकाई का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच हुआ सम्पन्न

राकेशकांत पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरविन्द पटेल को परास्त कर अध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचित


जौनपुर-जनपद कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के जौनपुर इकाई का चुनाव गुरूवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान राकेशकान्त पाण्डेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद पटेल को पराजित कर एक बार फिर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैंl इसके बाद सम्पादक मंडल की चयन समिति के सम्पादक रामजी जायसवाल, संपादक शंभू सिंह सोलंकी,सम्पादक जयप्रकाश मिश्र व छोटेलाल सिंह ने. अध्यक्ष पद के पराजित प्रत्याशी अरविंद पटेल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने का निर्णय सुनाया l. इस पर उपस्थित साथियों ने माल्यार्पण करके पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही नव​निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने पद का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करेंगे। इस अवसर पर संरक्षक जय प्रकाश मिश्रा, शम्भूनाथ सिंह, वर्तमान अध्यक्ष रामजी जायसवाल, महासचिव छोटे लाल सिंह, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता, डा. बृजेश यदुवंशी, डा. प्रमोद वाचस्पति, डा. नौशाद अली, विरेन्द्र सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, स्वदेश कुमार, अनिल गौतम, महेन्द्र प्रजापति, सूरज साहू, अमित शुक्ला, रामचन्द्र नागर, लालजीत डेमोस, रविन्द्र श्रीवास्तव, मो. रऊफ सहित तमाम सम्पादक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां