पहले हेलमेट -फिर चाभी मिशन के तहत जेसीआई जौनपुर ने किया नि:शुल्क हेलमेट वितरण

.

         *जौनपुर--नगर पालिका  परिषद जौनपुर के मैदान  में जेसीआई अध्यक्ष  नीरज श्रीवास्तव की नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामसूरत मौर्या प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर , विशिष्ट अतिथि श्री सुशील कुमार मिश्रा प्रभारी यातायात जौनपुर एवं  विशिष्ट अतिथि  धर्मेंद्र सेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष  राधेरमण जायसवाल की शानदार उपस्थिति में जेसीआई सप्ताह के दूसरे कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क हेलमेट वितरण का उपयोगी कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। उपस्थित सभी लाभार्थियों को सभी अतिथियों ने अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर उनको दुर्घटना से सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिका  के चेयरमैन प्रतिनिधि राम सूरत मौर्य ने सभी लोगों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की नसीहत दी विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार मिश्रा ने सभी लाभार्थियों को यातायात सुरक्षा के तहत शपथ दिलाया। विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सेठ ने बताया कि जीवन अमूल्य है हमें इसकी सुरक्षा करनी चाहिए पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी को यातायात सुरक्षा के बारे में जागरूक किया और सभी जनपद वासियों को यातायात नियम का पालन करने का निवेदन किया तथा संस्था द्वारा किए गए कार्य की सराहना की सप्ताह को-चेयरमैन  अंजनी प्रजापति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए पहले हेलमेट फिर चाभी का नारा दिया*।                
             *कार्यक्रम में सप्ताह चेयरमैन  ताहिर कादरी सोनू, सप्ताह को-चेयरमैन अंजनी प्रजापति , पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह व कृष्ण कुमार जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक  श्रेष सेठ, संस्था कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह लकी , रजत जायसवाल,  राज साहू, राजकुमार जायसवाल,  रामकृपाल जायसवाल,  सौरभ बरनवाल,  संतोष मौर्य सभासद, यशवंत साहू सभासद, बसंत प्रजापति सभासद ,राजदेव यादव आदि लोगों की शानदार उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुंदर कार्यक्रम का सुंदर संचालन जेसी हफिज शाह ने किया । संस्था सचिव सतीश कुमार जायसवाल ने अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया*।
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां