महंत अवैद्यनाथ  की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि महासभा आयोजित

महंत अवैद्यनाथ  की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि महासभा आयोजित

जौनपुर शुक्रवार को जौनपुर जनपद के शाहगंज तहसील क्षेत्र के पूरब ताखा गाँव में “विश्व हिन्दू महासंघ भारत” के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि महासभा का आयोजन किया गया।

यह आयोजन महासंघ के संरक्षक योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार 5 सितम्बर से 12 सितम्बर तक विभिन्न जनपदों में चल रहे श्रद्धांजलि कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा रहा। श्रद्धांजलि महासभा का आयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष आद्या सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण सिंह साधु, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष वाराणसी केशव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ राणा सिंह, जिलाध्यक्ष मात्रशक्ति जौनपुर रेखा सिंह, जिला प्रभारी जौनपुर मनीष सिंह, विंध्याचल सिंह, विनय सिंह, काशी पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्रा, राजेश सिंह, आशिक सिंह, नकुल यादव एवं योगेंद्र यादव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महासभा के दौरान वक्ताओं ने महंत अवैद्यनाथ जी के जीवन, उनके द्वारा किए गए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को विस्तार से याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महंत जी ने सदैव समाज की एकता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य किया और उनकी प्रेरणा आज भी संगठन के लिए मार्गदर्शक बनी हुई है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ता आद्या सिंह ने मंच से सभी आगंतुकों, पदाधिकारियों तथा ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महंत जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव है। श्रद्धांजलि महासभा में भावपूर्ण वातावरण के बीच महंत अवैद्यनाथ जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न