20 वर्षों की परम्परा को मो. इश्तियाक ने रखा बरकरारजेसीआई जौनपुर युवा की स्लो बाइक/स्कूटी रेस प्रतियोगिता की जीती ट्राफी


19 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुये बीते वर्षों के चैम्पियन पुन: आये प्रथम
जौनपुर। जेसीआई परिवार द्वारा बीते वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित स्लो बाइक एवं स्कूटी रेस प्रतियोगिता में मो. अली इश्तियाक ने प्रथम आकर न सिर्फ चैम्पियन की ट्राफी जीती, बल्कि अपने सहित पूर्व में चैम्पियन रहे अपने बड़े भाइयों की बादशाहत को भी कायम रखा। इसकी जानकारी होने पर जहां इश्तियाक को उनके शुभचिन्तकों ने बधाई देना शुरू कर दिया, वहीं लोगों ने कहा कि पिछले 20 वर्षों की परम्परा इस बार भी बरकरार रखकर उन्होंने परिवार एवं क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
बता दें कि जेसीआई जौनपुर युवा ने नगर पालिका परिषद जौनपुर में जेसी सप्ताह का शुभारम्भ किया जहां स्लो बाइक एवं स्कूटी रेस का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें मो. अली इश्तियाक ने अच्छा प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रिक्की मुमताज द्वितीय एवं इरफान मंसूरी तृतीय आये। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि डा. राम सूरत मौर्य अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि मण्डलाध्यक्ष—2020 आलोक सेठ एवं श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने पुरस्कृत किया। साथ ही जेसीआई युवा ने विजेताओं को क्रमशः 2100 रूपये, 1100 रूपये एवं 500 रूपये का नगद पुरस्कार भी दिया। कार्यक्रम का संचालन सप्ताह सह संयोजक प्रभात भाटिया ने किया।
उक्त अवसर पर मण्डल निदेशक सेनेटर गौरव सेठ, मण्डल अधिकारी आकाश केसरवानी, नयन श्रीवास्तव, मोहित, हर्षित केसरी, सत्यम साहू, सर्वेश सिंह, अभिषेक बैंकर, रिंकू मौर्य, पुष्कर जायसवाल, देवांश केसरवानी, रजनीश केसरवानी, आशीष निषाद, सचिव राहुल प्रजापति, सप्ताह संयोजक श्रेयष जायसवाल, स्वतंत्र मौर्य सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
001

——इनसेट——
विजेता के बड़े भाई 17 वर्षों से लगातार रहे चैम्पियन
मो. अली इश्तियाक इस बार चैम्पियन चुने गये जो इसके पहले 3 बार से लगातार प्रथम आते चले आ रहे हैं। इतना ही नहीं, इसके पहले श्री इश्तियाक के सबसे बड़े भाई मो. अली गुड्डू ने लगातार 10 वर्षों तक उपरोक्त ट्राफी जीती है। वहीं उनके बाद गुड्डू जी के छोटे भाई एवं इश्तियाक के बड़े भाई मो. अली इरशाद ने लगातार 7 बार उपरोक्त प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम किया है। कुल मिलाकर 10 बार एवं 7 बार के चैम्पियन रहे उपरोक्त दोनों बड़े भाईयों के छोटे भाई मो. अली इश्तियाक ने लगातार 4 बार चैम्पियन बनकर परिवार की परम्परा को कायम रखा है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां