संदिग्ध परिस्थितियों में मायके में फांसी लगाकर विवाहिता ने मौत को गले लगाया –

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के सराय काशी गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सराय काशी गांव निवासी कुंज बिहारी मिश्र की पुत्री रुची मिश्रा (25 वर्ष )पत्नी अतुल कुमार इन दिनों अपने मायके में ही रह रही थी। पिता कुंज बिहारी मिश्रा धार्मिक कार्य हेतु गया (बिहार) गए हुए हैं। बीती रात किसी बात से क्षुब्ध होकर रूचि ने घर में पंखे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर झूल गई। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने लोगों के सहयोग से दरवाजा खुलवाकर लाश को बाहर निकलवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जौनपुर भेज दिया। पिता कुंज बिहारी मिश्र को घटना की दे दी गई । रूचि के साथ घर में उसकी एकमात्र भाभी मौजूद थी। रूचि की शादी लगभग दो वर्ष पहले प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी अतुल मिश्रा के साथ हुई थी । इस सम्बन्ध में मुंगराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनो और ससुराल के लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है।अभी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां