शासन के मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम ने दुर्घटनाग्रस्त बस यात्रियों को उनके गंतव्य को किया रवाना—

– सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत,4 लोगों का जिला अस्पताल में हो रहा उपचार-

जौनपुर — छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु जो अयोध्या से दर्शन करके प्राइवेट बस से वाराणसी/काशी जा रहे थे। जनपद जौनपुर शहर के पास शिवापार बाईपास पर उस बस का रोड एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 4 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 4 व्यक्ति घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल जौनपुर में हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही संवेदन शीलता, राहत एवं बचाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रातः से ही जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं अन्य टीम द्वारा चिकित्सा उपचार कराते हुए कुशल अवशेष श्रद्धालुओं को पुलिस लाइन में अस्थाई रूप से आश्रय देते हुए अन्य समस्त सुविधा प्रदान कराकर मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की प्रेरणा तथा मुख्य सचिव के निर्देश के क्रम में श्रद्धालुओं को उनके गन्तब्य/निवास स्थान तक भेजे जाने हेतु सहायक सम्भागीय अधिकारी, जौनपुर द्वारा उपलब्ध करायी बस से आपात स्थिति में शासकीय व्यवस्था के अन्तर्गत उक्त बस को गन्तब्य तक रवाना कर दिया गया। श्रद्धालुओं के लिए नाश्ते, भोजन, पेयजल फल सहित अन्य व्यवस्था भी उपलब्ध कराई और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए दो पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है जो उनको गंतव्य स्थान तक पहुंचने में सहयोग करेंगे।
जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनका कुशल क्षेम भी पूछा और इस घटना के संबंध में जानकारी भी ली और कहा कि घटना के सम्बन्ध में जांच कराई जा रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां