अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने को लें शपथ : कुलपति

योग के लिए शपथ में पूर्वांचल विश्वविद्यालय का प्रदेश में बने सर्वोच्च स्थान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि विश्व योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने हेतु विश्वविद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं अभिभावकों सहित आमजन को योग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

राजभवन द्वारा नियमित योग करने और उत्तर प्रदेश का नाम योग के क्षेत्र में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित करने हेतु ऑनलाइन शपथ दिलाई जा रही है। इसके लिए राजभवन ने ऑनलाइन एक लिंक जनरेट किया है तथा क्यूआर कोड भी दिया है दोनों में से किसी भी माध्यम से शपथ ली जा सकती है। यह ऑनलाइन लिंक 18 जून तक सक्रिय रहेगा।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य , शिक्षक संघ के प्रतिनिधिगण, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक व कार्यक्रम अधिकारी, रोवर्स/रेंजर्स से जुड़े संयोजक व शिक्षक तथा एनसीसी के संयोजक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से जौनपुर और गाजीपुर के सभी नागरिकों को ऑनलाइन योग की शपथ दिलाई जा रही है।
इसी क्रम में उन्होंने गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उत्तर प्रदेश का नाम दर्ज कराने के लिए अपील की है कि सभी नागरिक, शिक्षक, कर्मचारी , विद्यार्थी,पुरातन छात्र ,अधिवक्ता, व्यापारी एवं जनपद के आमजन ऑनलाइन शपथ लें और इस पूरी मुहिम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के योगदान को बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लगातार सक्रिय है। इसके लिए राजभवन द्वारा प्रदेश के 34 राज्य विश्वविद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं अभिभावकों सहित आम जन को प्रदेश में योग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

ऐसे ले सकते हैं ऑनलाइन शपथ-

इसके लिये नीचे दिये गये लिंक को क्लिक कर विश्वद्यालय के नाम में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर सेलेक्ट कर शपथ ग्रहण कर सकते हैं।


https://rajbhawanyogapledge.in/
कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने जौनपुर और गाजीपुर के लोगों से अपील है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए अपना शपथ लें और प्रदेश में अपने जनपद के विश्वविद्यालय को प्रथम आने में अपना अमूल्य योगदान अवश्य दें ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां