जौनपुर -सिकरारा के 46 दिव्यांग बच्चों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरणदिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य : बीएसए

सिकरारा (जौनपुर) ! विकासखण्ड बक्शा में गुरुवार को आयोजित एलिम्को (ALIMCO) के निःशुल्क शिविर में सिकरारा ब्लॉक के 46 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 36 एमआर किट, पांच व्हील चेयर, दो हियरिंग एड, एक ट्राइसाइकिल, एक रोलेटर और एक क्रच शामिल हैं। शिविर में डॉ. पी. डी. तिवारी, डॉ. प्राची, जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय व एलिम्को टीम का मुख्य योगदान रहा।

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में स्पेशल एजुकेटर रामजीत मौर्य ने विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उनकी पढ़ाई और दिव्यांगता से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए ये सामग्रियां दी गई हैं, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चे समाज की मुख्यधारा में शामिल होंगे और उनकी नियमित पढ़ाई-लिखाई सुचारू रूप से हो सकेगी। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर दीपक राव, विजय सिंह व रुचि यादव उपस्थित रहे।फोटो कैप्शन: प्रा. वि. ताहिरपुर में दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर व सहायक किट वितरित करते जिलाध्यक्ष अमित सिंह व शिक्षक।

  • Related Posts

    जौनपुर -मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी की टीम ने निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस एवं स्पष्टीकरण जारी

    जौनपुर, 20 नवंबर 2026- मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर के नेतृत्व में डॉ. आलोक कुमार सिंह, नोडल अधिकारी (प्राइवेट प्रैक्टिशनर) एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी…

    Continue reading
    सेवा ही राजनीति, राम ही संकल्प : ज्ञान प्रकाश सिंह की कार्यशैली समाज के लिए एक मिसाल

    _कोविड में ऑक्सीजन से लेकर अस्पताल के कायाकल्प तक, राम मंदिर को सवा करोड़ के दान से लेकर 11 करोड़ राम नाम के वर्ल्ड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी की टीम ने निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर नोटिस एवं स्पष्टीकरण जारी

    जौनपुर -सिकरारा के 46 दिव्यांग बच्चों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरणदिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य : बीएसए

    सेवा ही राजनीति, राम ही संकल्प : ज्ञान प्रकाश सिंह की कार्यशैली समाज के लिए एक मिसाल

    नई तकनीक अपनाकर खेती करें किसान, बढ़ेगी आय और समृद्धि : जिलाधिकारी

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाए

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 20 नवंबर को आएंगी जौनपुर, करेंगी महिला जनसुनवाई