राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 20 नवंबर को आएंगी जौनपुर, करेंगी महिला जनसुनवाई

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 20 नवंबर को आएंगी जौनपुर, करेंगी महिला जनसुनवाई

जौनपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर 20 नवंबर को जौनपुर दौरे पर आएंगी। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज स्थित मार्कंडेय सिंह सभागार में आयोजित ‘शी सर्व्स’ (She Serves) कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसका उद्देश्य युवा महिलाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में करियर के अवसरों की जानकारी देना और रक्षा सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी के प्रति जागरूक करना है।

इसके बाद दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई करेंगी। दोपहर 2 बजे वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर महिलाओं से जुड़े मुद्दों, शिकायतों के निस्तारण और विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगी।

इसके अतिरिक्त वह महिला लाभार्थियों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद करेंगी। साथ ही सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर महिलाओं से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगी।

  • Related Posts

    नई तकनीक अपनाकर खेती करें किसान, बढ़ेगी आय और समृद्धि : जिलाधिकारी

    जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर…

    Continue reading
    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाए

    जौनपुर – जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता वाली में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नई तकनीक अपनाकर खेती करें किसान, बढ़ेगी आय और समृद्धि : जिलाधिकारी

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाए

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 20 नवंबर को आएंगी जौनपुर, करेंगी महिला जनसुनवाई

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं या छूटे हुए लोगों को वोटर बनने हेतु किया गया जागरूक

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाएजौनपुर 18 नवम्बर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-