किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाएजौनपुर 18 नवम्बर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

जौनपुर -बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाकर क्लस्टर के रूप में खेती करने का सुझाव दिया तथा बताया कि कृषि से बड़ा कोई उद्योग नहीं है, अनुदान पर ग्रीन हाउस बनाकर बड़े स्तर पर शिमला मिर्च, टमाटर, फूलों की खेती से अमूल चूल परिवर्तन लाया जा सकता है, उन्होंने बताया कि कलेक्टिव होकर एक फसल की खेती करे तभी मार्केट मिलता है लागत कम और मुनाफा ज्यादा मिलता है। कृषि के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं है जिलाधिकारी ने कहा पारंपरिक खेती के साथ-साथ केला, मशरूम एवं ड्रैगन फ्रूट ,मशरूम की खेती अपनाने से आय में वृद्धि होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में किसानों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराते हुए किसानों को अवगत कराया जाए। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम संदीप कुमार, द्वितीय कमलजीत सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार,किसान यूनियन के राजनाथ यादव, शैलेश मौर्य सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी ने व्योम सिंह पटेल पर भरोसा जताते हुए जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है ।जिला मंत्री बनाये…

    Continue reading
    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत बुढ़नेपुर गांव के निवासी डॉ. आरएन त्रिपाठी को चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का नया कुलपति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नई तकनीक अपनाकर खेती करें किसान, बढ़ेगी आय और समृद्धि : जिलाधिकारी

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाए

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 20 नवंबर को आएंगी जौनपुर, करेंगी महिला जनसुनवाई

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं या छूटे हुए लोगों को वोटर बनने हेतु किया गया जागरूक

    किसान नई तकनीकियों से खेती कर समृद्धि लाएजौनपुर 18 नवम्बर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-