जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी ने व्योम सिंह पटेल पर भरोसा जताते हुए जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है ।जिला मंत्री बनाये जाने पर परिजनों ,समर्थकों व क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है, व्योम सिंह पटेल को बधाई देने वालों का तांता लग गया । सुजानगंज विकास खण्ड के बाहरपुर कला गांव निवासी व्योम सिंह पटेल पिछले कुछ वर्षों से मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहती हैं। सूत्रों की मानें तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक तक शिक्षा प्राप्त व्योम सिंह पटेल 2027 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पारी खेल सकती हैं। इनके पति सौरभ सिंह पटेल जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं और उनके ससुर राममूर्ति पटेल बाहरपुर कलां गांव के वर्तमान प्रधान है ।

व्योम सिंह पटेल के पिछड़ा मोर्चा का जिला मंत्री बनाये जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी जाहिर किया है ,जिसमें राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कपिल मुनि वैश्य, पंकज सरोज, प्रदीप कुमार जायसवाल, आशीष शर्मा, सुनील प्रजापति, सुरेश कुमार, सुशील फौजी, विजय कुमार सोनी आदि रहे

  • Related Posts

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत बुढ़नेपुर गांव के निवासी डॉ. आरएन त्रिपाठी को चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का नया कुलपति…

    Continue reading
    बृजभूषण शरण सिंह का संदेश—गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहना जरूरी जौनपुर में श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व सांसद, भव्य स्वागत के बीच राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    जौनपुर।पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को जौनपुर पहुंचे, जहां श्रीराम कथा में शामिल होने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    बृजभूषण शरण सिंह का संदेश—गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहना जरूरी जौनपुर में श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व सांसद, भव्य स्वागत के बीच राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    जौनपुर -किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा: डा. एहतेशाम