चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता अभियान के तहत करीब चार दशक पुराने मुकदमे का सुलह-समझौते के माध्यम से सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराया गया। अपर सिविल जज (जू.डि.) पंचम की अदालत में विचाराधीन मूलवाद संख्या 126/1987 प्रभुदेई बनाम शहदेव में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर लिया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सी0डि0 सुशील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में एक अगस्त से 30 दिसंबर 2026 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि के निर्देशन में पुराने वादों का मध्यस्थता के जरिए निस्तारण कराया जा रहा है।

न्यायालय की पीठासीन अधिकारी मेधा कुशवाहा ने मामले को सुलह-समझौता केंद्र भेजा था। मध्यस्थ मनोज कुमार वर्मा के प्रयासों से स्थायी निषेधाज्ञा से जुड़े इस पुराने विवाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और मामला शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। इसमें अधिवक्ता कमलेश कुमार अग्रहरि एवं गोपी शंकर श्रीवास्तव ने सहयोग किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से पुराने और जटिल मामलों का भी आपसी बातचीत से समाधान संभव है। इससे न्यायालयों में लंबित वादों का बोझ कम होने के साथ पक्षकारों के आपसी संबंध भी मधुर बने रहते हैं।

  • Related Posts

    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    किसना ने उत्तर प्रदेश में किया विस्तार जौनपुर, उत्तर प्रदेश, 28 अक्टूबर: KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने…

    Continue reading
    जौनपुर -कैकेयी को मंथरा ने दो वरदानों की दिलायी याद

    जौनपुर भाजपा के बरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह नेतृत्व मे बी आर पी इंटर कॉलेज मे हो रही नव दिवसीय आज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    बृजभूषण शरण सिंह का संदेश—गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहना जरूरी जौनपुर में श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व सांसद, भव्य स्वागत के बीच राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    जौनपुर -किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा: डा. एहतेशाम