
जौनपुर – जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता वाली में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाकर क्लस्टर के रूप में खेती करने का सुझाव दिया तथा बताया कि कृषि से बड़ा कोई उद्योग नहीं है, अनुदान पर ग्रीन हाउस बनाकर बड़े स्तर पर शिमला मिर्च, टमाटर, फूलों की खेती से अमूल चूल परिवर्तन लाया जा सकता है, उन्होंने बताया कि कलेक्टिव होकर एक फसल की खेती करे तभी मार्केट मिलता है लागत कम और मुनाफा ज्यादा मिलता है। कृषि के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं है जिलाधिकारी ने कहा पारंपरिक खेती के साथ-साथ केला, मशरूम एवं ड्रैगन फ्रूट ,मशरूम की खेती अपनाने से आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में किसानों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराते हुए किसानों को अवगत कराया जाए। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम संदीप कुमार, द्वितीय कमलजीत सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार,किसान यूनियन के राजनाथ यादव, शैलेश मौर्य सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।


