उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित किया

जौनपुर–आज शुक्रवार को विभिन कार्यक्रमों में सहभागिता करने जौनपुर पहुँचे सूबे के उप मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश रेडक्रास के चेयरमैन ब्रजेश पाठक का रेडक्रास सोसायटी के जौनपुर इकाई के सचिव डा.मनोज वत्स के द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया ।

उपमुख्यमंत्री द्वारा रेडक्रास जौनपुर इकाई
द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई तथा निरन्तर और बेहतर मानवीय कार्यो के प्रति प्रेरित किया गया ।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों की सेवा करना मानवता की सेवा से बढ़कर है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री द्वारा रेडक्रास की तरफ़ से बड़ी संख्या में क्षय रोगियों को पोषण पोटली किट का वितरण भी किया । कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह ‘ प्रिंशू’ , जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, सीडीओ ध्रुव खड़िया, एसपी डा. कौस्तुभ, सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, धनंजय सिंह,रवि सिंह ,डॉ विशाल यादव,डॉ सुबाष राय,प्रकान्त दूबे ,विद्याधर राय विद्यार्थी,रोहित श्रीवास्तव,नितिन सिंह,राजकुमार बिंद,सुशील अग्रहरि,नितिन चौरसिया और रेडक्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां