असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाय – विक्रम लक्ष्मण सिंह


दुर्गा पूजा को लेकर बक्शा थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक
नौपेड़वा, जौनपुर। दुर्गा पूजा पर्व के लिये बक्शा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई जहां थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पण्डालों में उचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाय। बैठक की अध्यक्षता करते हुये थानाध्यक्ष पूजा समितियों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों को आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सभी पूजा पण्डालों में उचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाय। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजे बजाने का समय सुबह 7 से 10 बजे रात्रि रहेगा। सभी पण्डालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। पण्डाल के अन्दर होने वाले कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी। पूजा कमेटी अपने सभी सदस्यों को पहचान पत्र निर्गत करेगी। 24 घण्टे पूजा स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करेगी। थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाय।
श्री सिंह ने कहा कि पुरूष एवं महिलाओं के लिये अलग-अलग कतार की व्यवस्था रहे। पंडाल के पास बाल्टी में बालू तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से की जाय। अफवाह फैलाने वालों पर पैनी निगरानी रखी जाएगी और शान्ति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। बैठक में मुखिया संतोष उमर वैश्य, अंकित जायसवाल, देव सोनी, मलू मोदनवाल, नीरज जायसवाल, अरविन्द सिंह, अंशू मोदनवाल, आशीष जायसवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील साह, शशि प्रकाश, उमेश कुमार सहित तमाम जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे।
004

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न