राज्यमंत्री ने आकाशीय बिजली से तीन मृतक के परिवारजन को दिया 4 – 4 लाख रु0 की आर्थिक मदद

17 सितंबर 2025 को आकाशीय बिजली से मृत्यु हुई थी बहादुर की

घटना के एक सप्ताह के अन्दर पहुंची सरकार की मदद

जौनपुर 20 सितंबर – राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के शाहगंज तहसील के अंतर्गत गयासपुर, नोनारी ग्राम के निवासी बहादुर पुत्र रामदास एवं सदर तहसील के अंतर्गत गोसाईपुर , सुल्तानपुर गौर ग्राम के निवासी किसन पुत्र लालमन और अतुल पुत्र बुद्धिराम का विगत दिनों आकाशीय बिजली से निधन हो गया था।
राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा आकाशीय बिजली से मृतक के गांव पर जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनायें प्रकट किया गया और आकाशीय बिजली से मृतक बहादुर की पत्नी लालती को, मृतक अतुल के पिता बुद्धिराम को एवं मृतक किसन की माता जैमुरता को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत रु. 4,00,000/- (चार लाख) की आर्थिक सहायता का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, धर्मेद्र मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न