प्राचार्य परिषद ने कुलपति से की औपचारिक मुलाकात


जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों की नवगठित प्राचार्य परिषद की कार्यकारिणी ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्राचार्य परिषद के अध्यक्ष प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, महामंत्री प्रो. सुरेश कुमार पाठक एवं कोषाध्यक्ष प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल ने कुलपति को परिषद के विधिवत गठन की जानकारी दी।
प्राचार्य परिषद ने कुलपति महोदय को आश्वस्त किया कि परिषद विश्वविद्यालय के सतत विकास में सहयोगी की भूमिका निभाएगी और शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में हर संभव योगदान देगी।
कुलपति ने परिषद के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालयों के प्राचार्य विश्वविद्यालय की रीढ़ होते हैं और उनके सक्रिय सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर परिषद की कार्यकारिणी ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह से भी मुलाकात की. कुलसचिव महोदय ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि परिषद प्रशासन और महाविद्यालयों के बीच एक मजबूत समन्वय सेतु का कार्य करेगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां