वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, कछुओं की तस्करी का भंडाफोड़

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद कछुओं की कीमत करीब 6 लाख रुपये

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, फरार अभियुक्त की तलाश जारी

जौनपुर : थाना खेतासराय पुलिस ने 162 अदद (करीब 440 कि.ग्रा.) व 13 बोरे में कछुए के खाल अवैध प्रतिबंधित जिंदा कछुओं के साथ अंतरराज्यीय पेशेवर वन्यजीव तस्कर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन खेतासराय के पास से दो अभियुक्तों मोतीलाल और ममता को गिरफ्तार किया। उनके पास से 4 पिट्ठू बैग में 60 अदद जिंदा कछुए बरामद हुए। जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे कछुए मुस्ताक के घर से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने मुस्ताक के घर पर छापा मारा और 13 बोरे में कछुओं के खाल तथा 102 अदद जिंदा कछुए बरामद किए। मकान मालिक अभियुक्त मुस्ताक फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचना दी गई है। बरामद कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपये है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, व0उ0नि0 मो0 तारिक अंसारी, उ0नि0 अनिल कुमार पाठक, हे0का0 राजकुमार यादव, का0 बृजेश मिश्रा, का0 मनीष यादव, का0 सोनू गिरी और हे0का0 धर्मेन्द्र यादव शामिल थे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां