पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को यू.पी.सी.एस.टी. से मिला शोध अनुदान

डॉ.मनीष प्रताप और डॉ.श्याम कन्हैया करेंगे शोध

29 लाख की मिली शोध परियोजना, शिक्षकों ने दी बधाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो प्राध्यापकों को उत्तर प्रदेश राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू.पी.सी.एस.टी.) से नवीनतम शोध परियोजनाओं हेतु लगभग 28 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ है। इससे विश्वविद्यालय के अनुसंधान कार्यों को नई गति और दिशा मिलने की संभावना है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह में शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनीष प्रताप सिंह को “टेलरिंग मैकजीन हेट्रोस्ट्रक्चर वाया सर्फेस इंजीनियरिंग फॉर नेक्स्ट जेनरेशन हाइड्रोजन इवोल्यूशन एंड सेंसिंग टेक्नोलॉजीज” विषयक परियोजना के लिए ₹14.58 लाख का अनुदान मिला है। इस परियोजना के अंतर्गत वे मैकजीन आधारित हेटरोस्ट्रक्चर्स की सतही संरचना में नवाचार कर हाइड्रोजन उत्पादन और गैस संवेदन की नई तकनीकें विकसित करेंगे। यह कार्य ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरणीय निगरानी और स्मार्ट सेंसर विकास में अहम योगदान देगा।

भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम कन्हैया को “गोमती नदी में अवसाद जमाव और उसके स्रोतों के वैज्ञानिक अध्ययन” विषयक शोध परियोजना हेतु ₹13.86 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। इस शोध के अंतर्गत गोमती नदी में जमा होने वाले अवसादों का विश्लेषण किया जाएगा, जिससे नदी के भूगर्भीय इतिहास और प्रवाह स्वरूप की गहन समझ विकसित होगी। यह अध्ययन बाढ़ नियंत्रण, जल संसाधन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी सिद्ध होगा।

दोनों प्राध्यापकों ने इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित शोध परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया है और इनके शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने दोनों प्राध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि “यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। इनके शोध कार्य न केवल अकादमिक जगत को समृद्ध करेंगे, बल्कि समाज और पर्यावरण हित में भी उपयोगी सिद्ध होंगे।”

इस अवसर पर कुलसचिव विनोद कुमार सिंह, प्रो. मानस पांडे, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद कुमार यादव समेत विश्वविद्यालय परिवार, शोध समुदाय एवं विद्यार्थियों ने दोनों शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां