फर्जी लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 71,932 रुपये

प्रसूता योजना के नाम पर युवक से साइबर ठगी, पुलिस व बैंक में शिकायत

जौनपुर –जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र केकेवटली गांव निवासी संजय बिंद साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्हें फोन पर प्रसूता सहायता योजना के पैसे दिलाने का झांसा देकर एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से कुल ₹71,932 रुपये उड़ा लिए गए।
जानकारी के अनुसार, संजय की पत्नी ने 19 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया था। 6 सितंबर को एक फोन आया, जिसमें गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी कांफ्रेंस में जोड़ा गया। फोन करने वाले ने खुद को लखनऊ से अधिकारी बताया और कहा कि खाते में ₹5,500 भेजे जाएंगे, इसके लिए एक लिंक पर क्लिक करना होगा।
संजय ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से पहले रू 55,215 और फिर रू 16,170 रुपये कट गए। पीड़ित ने तत्काल बैंक और पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर क्राइम शाखा को रिपोर्ट भेज दी गई है। जांच जारी है

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह