विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मेसी विभाग, वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के फार्मेसी विभाग में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभाग द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रस्तुति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र सिंह एवं प्रो. नरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा वितरक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रहरी भी हैं। सही दवा, सही मात्रा और सही समय पर उपलब्ध कराकर वे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हैं।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि 25 सितम्बर को विश्वभर में फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है, ताकि समाज को फार्मेसी पेशे के महत्व से अवगत कराया जा सके। फार्मासिस्ट दवा अनुसंधान, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पादन, वितरण और रोगी परामर्श के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों और सार्थक पोस्टरों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में फार्मेसी शिक्षा से जुड़ी रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रो. राजकुमार सोनी ने कहा कि “फार्मासिस्ट समाज में स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं। उनकी भूमिका केवल औषधि तक सीमित नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य सुरक्षा, शोध और सामाजिक दायित्वों तक फैली हुई है। विश्वविद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यावसायिक निष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करता रहेगा।”

कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विभागीय टीम की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा ने किया।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण डॉ. राजीव कुमार, डॉ. विजय बहादुर मोर्या, डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. आलोक दास, मोहित कुमार सिंह, शक्ति जायसवाल, साधना, सुषमा यादव तथा कर्मचारीगण शांति मिश्रा, हेमन्त दूबे, बृजेश सिंह, प्रशांत यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न