जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-2 के तहत मैराथन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन—

जौनपुर – जनपद पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय सभागार में जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत मैराथन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगण के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
 
           कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है, जिसके लिए न्याय व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन किया गया है। उन्होंने महिला सुरक्षा आदि के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए बनाए गए कानून के प्रति अवश्य सजग रहे। 
           जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति फेस- 5 प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हेतु शासन द्वारा ऐसे सख्त कानून बनाये गये है, जिसके अन्तर्गत बेटियों/महिलाओं के प्रति कुदृष्टि रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत अब महिलाएं अपने अपमान का जवाब देने की क्षमता रखती है। अब महिलाएं सशक्त, स्वावलम्बी और अत्मनिर्भर बन रही है।  
            पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, 112, और 181 के सन्दर्भ में विस्तार से जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि जनपद में मिशन शक्ति फेस-5 के तहत इसी तरह कार्यक्रम चलते रहेंगे, जिसमें बालिकाओं और महिलाओं को निडर होकर आगे बढने और अन्याय के प्रति डटकर सामना करने, महिलाओं की सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। 
           इसके पश्चात जनपद न्यायाधीश जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिला स्वावलंबन की मिसाल तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता उत्पन्न करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला उपनिरीक्षक पुष्पा सिंह, प्रतिमा सिंह, मिथिलेश तिवारी सहित अन्य को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।          
          इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण छात्र-छात्राओ सहित अन्य उपस्थित रहे।
         इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग की एंटी रोमियो टीम के द्वारा दुर्गा पंडालों सहित सार्वजनिक स्थानें पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए तथा हेल्पलाइन नंबर, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-108, 102, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर अपराध-1930 तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं, विधवा पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी जा रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां