चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण का खात्मा तथा समूह घ के पदों की भर्ती पर लगी रोक हटाने हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का सदैव समर्थन डॉ प्रदीप सिंह

जौनपुर – कलेक्ट्रेट परिसर जौनपुर में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी जौनपुर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा। अजय कुमार सिंह ने कहा कि निजीकरण के कारण आंगनवाड़ी सहायिका,आशा, शिक्षामित्र,रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, प्राथमिक विद्यालय की रसोईया, आंगनबाड़ी सहायिका सहित अन्य विभिन्न विभागों में निजीकरण द्वारा कार्यरत नौकरी करने वालों को न्यूनतम मानदेय मिलने से उनके परिवार का न्यायोचित भरण पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रेमलाल गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष,धर्मेंद्र सिंह उपाध्यक्ष,सभाजीत यादव जिला मंत्री ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के मृतक आश्रित को उनकी योग्यता के अनुसार समूह ग के पद पर नियुक्ति दी जानी चाहिए। केसरी प्रसाद गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अजय लाल मौर्या कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन देकर कहा कि चतुर्थ श्रेणी की भर्ती खोली जाए तथा निजीकरण बंद किया जाए। सरताज सिंह संरक्षक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी व शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी है जिस तरह से माननीय सांसद विधायक गण को पुरानी पेंशन मिल रही है उसी तरह से अर्धसैनिक बलों, कर्मचारियों व शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन दी जाए। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 09 नवंबर 2025 को प्रदेश के कर्मचारी व शिक्षक गण डॉ मंजीत सिंह पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली कूच करेंगे। ज्ञापन प्रेषण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव,जिला मंत्री तेज बहादुर,विपिन कुमार यादव,प्रमोद कुमार अग्रहरी, कुलदीप यादव, मुफ्तीगंज ब्लॉक अध्यक्ष सीपी सिंह,अनामिका सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सिरकोनी,अशोक कुमार, प्रदीप कुमार,बबलू श्रीवास्तव, अभय यादव, रेखा देवी,मधुबाला मौर्य, आशा पाल, रीना गुप्ता, मनोज कुमार, नन्हकू यादव, राम हृदय, प्रमोद कुमार शर्मा, राजेश कुमार, पतिराज आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा एवं केसरी प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां