डीएम की अध्यक्षता में प्रारंभिक प्रवेश संबंधित बैठक हुई सम्पन्न—–

——–_——- जौनपुर 07 अक्टूबर—- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
यह परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को दो सत्रों पूर्वाह्न 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक जनपद के 34 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसके लिए 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। परीक्षा में 16032 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
परीक्षा को निर्विघ्न और सकुशल संपन्न कराने हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान को नोडल तथा उप जिलाधिकारी न्यायिक मछलीशहर शिव प्रताप को सह नोडल नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा को आयोग के निर्देशानुसार संपादित कराया जाए। जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय, आदि के संबंध में जानकारी लेते निर्देश दिए कि प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाए, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह निषेध रहेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी दौरा बताया गया कि सभी अभ्यर्थी दिए गए आंसर शीट की नीली प्रति ही अपने साथ ले जायेंगे, अन्य प्रतियां कक्ष निरीक्षक के द्वारा जमा करा ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा तीस मिनट पूर्व से प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा प्रारंभ हेतु निर्धारित समय से 45 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए निर्विघ्न, निष्पक्ष, सकुशल परीक्षा संपादित करना सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व में ही परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करा दी जाए। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की सुविधा न होने पाए। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वालों पर 10 साल की सजा से लेकर आजीवन कारावास तक का प्राविधान है।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाते हुए सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाएगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अक्षयवर चौहान, परियोजना निदेशक, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उपजिलाधिकारीगण, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां