अपर सत्र न्यायाधीश ने किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 वर्ष की कैद की सजा

Oplus_16908288

*
न्यायालय ने आरोपी को 20000 रुपए का आर्थिक दंड भी लगाया
जौनपुर— अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) रूपाली सक्सेना की अदालत ने 6 वर्ष पूर्व जफराबाद थाना क्षेत्र के 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को 20 वर्ष के कारावास व ₹25000 अर्थदंड से दंडित किया।
अभियोजन कथानक के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत करवाया कि 27 अप्रैल 2019 को 8रू00 बजे रात उसकी 17 वर्षीय पुत्री को उसके ही गांव का रहने वाला बखेड़ू निषाद पुत्र मेवालाल बहला-फुसला कर भगा ले गया। उसको संदेह है कि आरोपी उसकी पुत्री के साथ गलत कृत्य कर रहा होगा।
पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया, शासकीय अधिवक्ता द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी बखेड़ू निषाद को दोष सिद्ध पाते हुए 20 वर्ष के कारावास व 25000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया। अर्थ दंड की समस्त धनराशि पीड़िता को देने का भी आदेश हुआ।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह